Tuesday, October 20th, 2026

नागदा में उद्योगों से मिले हैं श्रम विभाग के अफसर: भाजपा विधायक

भोपाल
विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा के दौरान विधायक बहादुर सिंह चौहान ने कहा कि नागदा की ग्रेसिम उद्योग के साथ श्रम विभाग के अफसर मिले हुए हैं और श्रमिकों को बाहर निकालने और मजदूरी कम करने के मामले में कार्यवाही नही कर रहे हैं। उनका कहना था कि मजदूरों को कम पैसा मिल रहा है। जिनको पहले 800 रुपए मिलते थे, उन्हें 400 रुपए रोज दिए जा रहे हैं।

श्रमिकों की छंटनी से मजदूर बेरोजगार हुए हैं। इस पर मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि नियमित कर्मचारियों के मामले में परीक्षण करा लेंगे। ठेका श्रमिकों के मामले में सरकार का सीधा हस्तक्षेप नहीं रहता है। मजदूरी कम मिलने का भी परीक्षण कराने का आश्वासन मंत्री ने दिया।

 

#श्रम विभाग#भाजपा विधायक

Source : Agency

पाठको की राय